कोर्ट का बड़ा फैसला- सामूहिक दुष्कर्म के सात दोषियों को हुई 

चंडीगढ़। रोहतक की अदालत ने गैंगरेप व हत्या के मामले में सात आरोपियों को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। सातों आरोपी निकटवर्ती गांव खद्दी खेड़ी के रहने वाले हैं। रोहतक स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीमा सिंघल की अदालत ने आज बचाव पक्ष की सभी दलीलों को दरकिनार करते हुए आरोपियों को फांसी की सजा सुना दी।
फांसी की सजा सुनाए जाने के समय अदालत परिसर में जहां भारी पुलिस बल तैनात था वहीं इस फैसले को जानने के लिए हजारों की संख्या में लोग अदालत परिसर के बाहर जमा थे। रोहतक में नेपाली मूल की मंदबुद्धि लड़की के साथ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के आरोप में पुलिस ने नौ युवकों को गिरफ्तार किया था। जांच के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर ली जबकि एक अन्य नाबालिग होने के कारण मामला जुवैनाइल जस्टिस कोर्ट में चल रहा है।
क्या था पूरा मामलाबीती एक फरवरी को रोहतक की चिन्योट कालोनी निवासी नेपाली मूल की एक मंदबुद्धि युवती अचानक घर से लापता हो गई। चार दिन बाद उसका शव बहुअकबरपुर गांव के खेतों से मिला। जिसे कुत्तों ने नोच रखा था। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि युवती के साथ दरिंदगी की सभी हदों को लांघते हुए न केवल सामूहिक दुष्कर्म किया गया बल्कि उसके गुप्तांगों में लोहे का सामान डालकर मार दिया गया। पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के शरीर से पत्थर, लोहे के कील आदि भी मिले थे। पुलिस ने जांच के दौरान निकटवर्ती गांव गद्दीखेड़ी निवासी सुनील, पदम, पवन, मनवीर, राजेश, सरवर तथा सुनील के अलावा एक नाबालिग व दिल्ली निवासी सोमवीर को नामजद किया था।
घटना की जांच के चलते सोमवीर ने दिल्ली में जाकर आत्महत्या कर ली, जबकि नाबालिग का मामला जुवैनाइल कोर्ट में चल रहा है। रोहतक की अदालत ने इस मामले की बहुत तेजी से सुनवाई की। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीमा सिंघल ने सोमवार सुबह दोनों पक्षों की अंतिम बहस के बाद फैसला दोपहर तक सुरक्षित रख लिया। भोजनावकाश के बाद भी इस मामले में सभी पहलूओं की गहनता से जांच की गई। शाम करीब पांच न्यायाधीश ने अपना फैसला सुनाते हुए सभी सात आरोपियों को फांसी की सजा सुना दी।
न्यायाधीश ने फैसले में क्या कहाअतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीमा सिंघल ने इस ऐतिहासिक फैसले से पहले दी गई टिप्पणी में कहा कि पुलिस ने अपनी ड्यूटी करते हुए करीब 300 पन्नों की चार्जशीट पेश की। आज मैं ज्यूडिशयल डयूटी पूरी करने के लिए आई हूं। न्यायाधीश होने के साथ-साथ मैं एक इंसान हूं और इंसान होने से पहले मैं एक महिला हूं।
उस लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ने के बाद मुझे पता चला कि मरने से पहले उसे कितनी यातनाएं दी गई हैं। न्यायाधीश ने कहा कि एक महिला होने के नाते मैं उस मंदबुद्धि लड़की की चीखें सुन सकती हूं और दर्द को समझ सकती हूं जो इन दरिंदों ने उसे दिया है। जज ने कहा कि आज भी पुरूषों का एक वर्ग महिलाओं को दबा रहा है, लेकिन उन्हें निर्भया व दामिनी जैसे नाम स्वीकार नहीं। आज का यह फैसला जुर्म करने वालों के लिए आजीवन सबक का काम करेगा। अगर आज मैं इस फैसले में ढील रखती हूं तो यह मृतका के साथ मृत्यु के बाद भी अन्याय से कम नहीं होगा। जज ने कहा कि जिस तरह से इस घटना को अंजाम दिया गया है उसमें फांसी की सजा भी कम है। इस सजा से शायद समाज में इस तरह की घटनाओं की पुर्नावृति होने से बच सके।
हाईकोर्ट में अपील करेंगे आरोपीरोहतक की अदालत ने भले ही सात आरोपियों को फांसी की सजा सुना दी है लेकिन सातों आरोपियों के पास अभी कानूनन हाईकोर्ट में अपील करने का अवसर मौजूद है। जिसके चलते सातों आरोपी अपने वकील के माध्यम से जल्द ही हाईकोर्ट में अपील करेंगे।
कैसे चला घटनाक्रम01 फरवरी 2015 चिन्योट कालोनी निवासी नेपाली युवती गायब05 फरवरी 2015 गायब युवती का शव मिला।21 जुलाई 2015 को पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट पेश की03 सितंबर 2015 को पुलिस ने कोर्ट में सप्लीमेंटरी चालान पेश किया15 अक्टूबर से लगातार 9 दिन तक गवाहियों का दौर चला30 नवंबर 2015 को सभी गवाहियां पूरी।01 से 07 दिसंबर तक आरोपियों के बयान दर्ज किए गए।18 दिसंबर को कोर्ट ने मामले में सात आरोपियों को दोषी करार देकर 21 दिसंबर तक फैसला सुरक्षित रख लिया।21 दिसंबर सभी सात आरोपियों को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा।

लाल मादड़ी में 21 को गौरव यात्रा

राजसमंद| खमनोरपंचायत समिति के लाल मादड़ी में राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत गौरव यात्रा सोमवार सुबह निकलेगी। इस ग्राम पंचायत ने राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत लोगों में खुले में शौच नहीं करने, स्वच्छता को अपनाने की दिशा में अर्जित उपलब्धियों के लिए यह कार्यक्रम रखा है। इसमें विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण भाग लेंगे। 

राजनगर, कांकरोली में सात दुकानों से चोरी मामले में अंतरराज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

राजनगरऔर कांकरोली के बाद उसी रात ब्यावर में दुकानों के शटर उखाड़ कर लाखों रुपए की नकदी और सामान चुराने वाली गैंग मेरठ की थी। पुलिस ने गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश अंतरराज्यीय गैंग के हैं। ये दस साल से देशभर में चोरियां और नकबजनी की वारदात कर रही है, लेकिन पहली बार पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। राजसमंद और अजमेर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर गैंग का खुलासा करते हुए मुख्य सरगना को मेरठ से पकड़ लिया है और वारदात में चोरी का माल ले जाने में प्रयुक्त ट्रक भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने गैंग के शेष बदमाशों को नामजद कर इनका सुराग लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है। 

अजमेर एसपी नितिनदीप ब्लग्गन ने बताया कि गैंग का मास्टर माइंड उत्तरप्रदेश मेरठ के शाहजमाल निवासी मोहम्मद भूरे पुत्र साबर अली को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वाहन थाना ब्यावर सिटी में है। एएसपी हर्ष र|ू ने बताया कि शीघ्र ही आरोपी को राजसमंद लाया जाएगा। 

इस चोर गिरोह ने 10 11 दिसंबर की मध्य रात को राजनगर, कांकरोली थाना क्षेत्र की मोबाइल, हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स की सात दुकानों के ताले तोड़ करीब 4 लाख की नकबजनी की थी। इसी रात इसी प्रकार की वारदात अजमेर के ब्यावर में भी की गई थी। इस पर राजसमंद के थाना राजनगर कांकरोली तथा अजमेर जिले के ब्यावर सिटी में मामले दर्ज किए गए थे।

ये हैं गिरोह के बदमाश 

बतायागया कि दोनों जिले के पुलिस दल ने गिरोह के सरगना सहित अन्य छह सदस्यों को ट्रेस कर लिया है। वाहन मालिक का पता अब तक नहीं चल पाया है। इसका भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा हैं। गैंग में इमरान, कासम, रिजवान सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार गैंग से चोरी का माल खरीदने वालों को भी गिरफ्तार करेंगे। 

राजसमंद में कांकरोली और राजनगर से चोरी किया माल दिल्ली के चोर बाजार में बेचना बताया है। पुलिस अब चोरी का माल बेचने वालों को भी पकडऩे का प्रयास कर रही है। 

देशभर में सक्रिय ये गैंग, पहली बार पुलिस गिरफ्त में आई 

थानाधिकारीविवेक सिंह ने बताया कि देशभर के आधे से अधिक राज्यों में इस नकबजन गैंग ने चोरी की 10 साल में कई चोरियां की। लेकिन पहली बार यह गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ी है। इन बदमाशों ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, आंधप्रदेश सहित कई राज्यों में यह गिरोह वांछित है। 

ऐसे लगा सुराग 

राजसमंदऔर इसके तुरंत बाद ब्यावर में इसी गैंग ने चोरियां की थी। इससे पता चला कि यह गैंग यूपी के मेरठ जिले की है। फिर ब्यावर राजसमंद का पुलिस दल मेरठ पहुंचा और मास्टर माइंड को पकड़ा और शेष 6 गैंग के सदस्यों का भी सुराग लगाया। 

चोर बाजार में बेचते थे माल 

गिरोहका सरगना भूरे मोहम्मद ने पूछताछ में बताया कि जिस राज्य में चोरी करते उसी राज्य के नजदीकी चोर बाजार में चोरी का कीमती माल सस्ते में बेच देते थे। अधिकतर माल दिल्ली मेरठ के चोर बाजार में बेचते थे। 

दो जिलों की इस टीम ने पकड़ी गैंग 

दोनोंही जिलों की संयुक्त टीम का गठन किया गया। जिसमें एसपी डॉ. विष्णुकांत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर्ष र|ू, राजनगर थाना अधिकारी विवेक सिंह, एसआई तेजकरण चारण, एएसआई गजराजसिंह, हेड कांस्टेबल साइबर सेल गोविंदसिंह, पवनसिंह, कांस्टेबल केसरसिंह, मनोज, ड्राइवर केसरसिंह, कांकरोली थाने के राजूराम, एसआई अजमेर से आईपीएस डीएसपी ब्यावर जय यादव, एएसआई सुखराम, भगवानसिंह, देशराज, राजूराम, सोहनलाल शामिल है। दोनों जिलों की टीम 13 दिसंबर को मेरठ के लिए रवाना किया गया। 

बेस्ट स्टूडेंट का खिताब पालीवाल को

बीएनकन्या महाविद्यालय के दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम मूमल में बेस्ट स्टूडेंट का खिताब प्रथम वर्ष वाणिज्य संकाय की छात्रा राजश्री पालीवाल रही। 

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अपर्णा शर्मा ने बताया कि प्रथम रनर अप तृतीय वर्ष वाणिज्य संकाय की छात्रा पूर्वा जोशी तथा द्वितीय रनर अप तृतीय वर्ष विज्ञान संकाय की छात्रा सोनल दीक्षित रही। उपाचार्य डॉ. इन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि विजेता छात्राओं को हरिओम सिंह राठौड़ सांसद, डॉ. निरंजन नारायण सिंह खोड़, अनिल मिश्रा, इन्द्रसिंह चूंडावत , रघुवीरसिंह, मूल सिंह, बलवन्त सिंह ने ताज एवं रिबन पहनाकर सम्मानित किया। 

वार्षिकोत्सव में झूमे स्टूडेंट, ग्रान्ड पेरेन्ट्स डे मनाया

जे.के.ग्राम स्थित लक्ष्मीपत सिंहानिया स्कूल की प्राथमिक कक्षाओं का वार्षिकोत्सव, दादा-दादी दिवस शनिवार सुबह स्कूल प्रांगण में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शुरू हुआ। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि जे.के. टायर वक्र्स के उपाध्यक्ष कार्मिक एल. पी. श्रीवास्तव ने दीप जलाकर की। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संजय अभिषेक ने की तथा विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक वाणिज्य लेखा अनिल मिश्रा थे। श्रीवास्तव ने स्कूल की उपलब्धियों को बताया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

इस अवसर पर दादा-दादियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं रखी गई। तथा प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दादा-दादियों को भी पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्रों की सर्कस की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। इस अवसर पर डी. के. पाण्डेय, डी. के. गुप्ता, वनिता शर्मा का सहयोग रहा। इस दौरान छात्र उपस्थित रहे। 

राजसमंद. लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल में कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। 

स्कूल में फर्नीचर की मरम्मत करवाई

राजसमंद| फेविकोलचैम्पियन क्लब ने शांति कॉलोनी में बालिका छात्रावास में श्रमदान कर स्टूल, टेबल, दरवाजे, अलमारी की मरम्मत करवाई। 

विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा भाणावत ने क्लब के सदस्यों का आभार जताया। इस अवसर पर अध्यक्ष लक्ष्मीलाल, उपाध्यक्ष जानकीलाल, सचिव भैरूलाल, सह सचिव राजमल, व्यवस्थापक रमेशचंद्र उपस्थित थे। 

कुमावत समाज की बैठक

राजसमंद| कुमावतसमाज रूणपछोर चौकी संस्थान की बैठक स्टेशन रोड स्थित कुमावत समाज के नोहरे में सोमवार को दोपहर दो बजे होगी। कुमावत समाज रूणपछोर चौकी संस्थान अध्यक्ष सुंदरलाल कुमावत ने बताया कि समाज की खेल प्रतियोगिता में पूरे जिले से समाज के लोग भाग लेंगे।